बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की। मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में हुई इस इंटिमेट वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक खास तस्वीर की हो रही है। इस तस्वीर में मंडप में दुल्हन बनी अंशुला और उनके पति रोहन ठक्कर के पीछे उनकी दिवंगत मां मोना कपूर की तस्वीर रखी हुई नजर आ रही है। अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर मां को इस तरह अपने साथ महसूस करने के इस भावुक पल ने फैंस का दिल छू लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को मां-बेटी के अटूट रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं। गौरतलब है कि अंशुला और अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब थे। बोनी कपूर से अलग होने के बाद मोना ने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले की थी। साल 2012 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था, जिसके बाद दोनों भाई-बहनों की जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया। शादी के बाद अंशुला ने तस्वीरें शेयर करते हुए रोहन के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव के बाद भी रोहन ही उनका सबसे सुरक्षित ठिकाना और सबसे प्यारी पसंद हैं। बता दें कि अंशुला और रोहन की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। अक्टूबर 2025 में दोनों ने सगाई की थी और अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।

---विज्ञापन---