टीवी की संस्कारी बहू और मराठी मुल्गी अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। सूट-साड़ी से लेकर ग्लैमरस वेस्टर्न आउटफिट्स तक, फैंस ने अंकिता के कई अंदाज़ देखे हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस हिजाब पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों अबू धाबी के अलग-अलग लोकेशन्स पर घूमते और क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में अंकिता ने रेड और व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। वहीं उन्होंने सिर पर हिजाब भी कैरी किया है। दूसरी तरफ विक्की जैन व्हाइट टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और गले में स्कार्फ डाले नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें किसी मस्जिद के पास बने गार्डन की बताई जा रही हैं। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर अबू धाबी ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये उनके कैमरा रोल से थोड़ा सा अबू धाबी वाला प्यार है, जहां उन्होंने खूब घूमकर यादें बनाई हैं। हालांकि नेटिज़न्स का सबसे ज्यादा ध्यान अंकिता के हिजाब लुक पर गया। कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर अंकिता को हिजाब पहनने की जरूरत क्यों पड़ी।

---विज्ञापन---