टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हैं। हाल ही में अंकिता और उनके पति विक्की जैन को एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल क्लिप में देखा गया कि कार रुकते ही विक्की जैन पहले उतरकर आगे बढ़ गए, जबकि अंकिता कुछ सेकंड बाद धीरे-धीरे कार से बाहर आती नजर आईं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि अंकिता असहज दिख रही थीं और उन्हें चलने में भी परेशानी हो रही थी। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने विक्की जैन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई यूजर्स का कहना था कि ऐसे समय में उन्हें अंकिता का सहारा बनना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा, "बीमार पत्नी को अकेला छोड़कर आगे निकल जाना ठीक नहीं है।" हालांकि अगले ही दिन 'लॉफ्टर शेफ्स' के सेट पर दोनों साथ नजर आए, जहां विक्की कैमरों के सामने अंकिता का हाथ थामे दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरों की तुलना होने लगी और कुछ लोगों ने इसे दिखावा तक करार दे दिया।