Anil Kapoor Rs 134 Crore Luxurious House: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए गेम शो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे जल्द ही टीवी पर शुरू किया जाएगा. इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म या टीवी शो की वजह से नहीं, बल्कि अपने आलीशान घर की वजह से चर्चा में आए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अनिल कपूर का ये घर करीब 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और बेहद रॉयल फील देता है. कहा जाता है कि अनिल कपूर ने साल 2000 में जुहू की इस प्रॉपर्टी को खरीदा था, जिसकी आज कीमत करीब 134 करोड़ रुपये है. दिलचस्प बात यह है कि अनिल ने धीरे-धीरे बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर खरीदे और इसे अपना फैमिली हाउस बना दिया.

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में इस घर को अपनी किस्मत का शॉर्टकट नहीं, बल्कि अपने खून-पसीने और कड़ी मेहनत का नतीजा बताया था. इस आलीशान घर के इंटीरियर में क्लासिक यूरोपियन स्टाइल और मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. घर में विंटेज पेंटिंग्स, खूबसूरत फर्नीचर और क्लासी डेकोरेशन इसे रॉयल फील देते हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---