बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा इन दिनों अपनी प्यारी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं। अनीत के जन्मदिन पर अहान ने सोशल मीडिया पर उनकी कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें अनीत को ब्रह्मांड का तोहफा बताया। अहान के इस पोस्ट पर अनीत ने भी प्यार भरा जवाब दिया और उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा इंसान कहा। दोनों के इस प्यारे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।वहीं, अनीत के जन्मदिन पर अहान की मां डीएन पांडे ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने अनीत को 'सनशाइन चाइल्ड' कहकर जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की बॉन्डिंग वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। इतना ही नहीं, बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट भी नजर आईं और उन्होंने भी अनीत को खास अंदाज में विश किया। ऐसे में अहान के प्यार भरे नोट से लेकर उनके परिवार के स्नेह तक, अनीत का जन्मदिन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।