अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं उनके पति आनंद आहूजा बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। अब सोनम कपूर का मुंबई वाला आलीशान घर एक बार फिर चर्चा में है। घर की तस्वीरों में शानदार इंटीरियर और ट्रेडिशनल आर्ट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। सोनम का मुंबई अपार्टमेंट बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी BKC के पास बताया जाता है। घर के लिविंग रूम में तंजौर पेंटिंग्स, Mughal Gold Embroidery वाले सोफे और जामावार कुशन नजर आते हैं। इसके अलावा पीतल के टेबल और एंटीक फर्नीचर पूरे कमरे को रॉयल लुक देते हैं। घर का बार एरिया भी काफी खास है। यहां Teak wood का फर्नीचर और पुराने मद्रास के पंखों का सेट लगा हुआ है। गेस्ट रूम में खूबसूरत आर्टवर्क, झूमर, डिजाइनर बेड और एंटीक फर्नीचर मौजूद है। सोनम के किचन में ट्रेडिशनल तांबे और पीतल के बर्तनों के साथ मॉडर्न सुविधाओं का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बेडरूम में राजस्थानी जाली, जयपुर का झूमर और सिल्वर एंटीक सामान देखने को मिलता है। इसके अलावा बेटे वायु का कमरा जंगल थीम पर डिजाइन किया गया है, जिसमें कस्टम फर्नीचर, डिजाइनर लैंप और Hermes का रॉकिंग हॉर्स भी रखा गया है। घर की बालकनी से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।