अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई कि वह पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। यह खबर सामने आते ही फैंस परेशान हो गए और उनकी सलामती की दुआएं करने लगे। हालांकि बाद में साफ हुआ कि बिग बी अस्पताल जरूर गए थे, लेकिन सिर्फ रुटीन चेकअप के लिए और उसी दिन घर लौट आए थे। इसी बीच अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने लोगों को और ज्यादा कन्फ्यूज कर दिया। 20 मई की रात उन्होंने X पर सिर्फ दो शब्द लिखे- “पिलोरी - बड़ुंबा।” देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और लोग इसके अलग-अलग मतलब निकालने लगे। दरअसल, “पिलोरी” हेलिकोबैक्टर पायलोरी नाम के बैक्टीरियल इंफेक्शन को कहा जाता है, जिसमें पेट दर्द और अपच जैसी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगाने लगे कि शायद बिग बी ने अपनी हेल्थ को लेकर इशारा किया है।

---विज्ञापन---