सदी के महानायक Amitabh Bachchan की फिल्म Sooryavansham आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। साल 1999 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में बिग बी अपने डबल रोल की वजह से खूब चर्चा में रहे थे, लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस Soundarya ने भी अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अमिताभ बच्चन के साथ “सूर्यवंशम” में नजर आने वाली सौंदर्या सत्यनारायण के चाहने वाले सिर्फ साउथ सिनेमा तक सीमित नहीं थे, बल्कि बॉलीवुड में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इस फिल्म के बाद सौंदर्या के करियर ने रफ्तार पकड़नी शुरू ही की थी और सफलता उनके कदम चूम रही थी।लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

बताया जाता है कि 17 अप्रैल 2004 वो मनहूस दिन था, जब साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सौंदर्या सत्यनारायण की एक दर्दनाक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। इस हादसे ने उनके परिवार, फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया था। सौंदर्या की मौत सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के लिए एक ऐसी क्षति थी, जिसे आज भी याद कर फैंस की आंखें नम हो जाती हैं।

---विज्ञापन---