बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी वो आपबीती सुनाई है, जिसने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। मीडिल ईस्ट में छिड़ी अमेरिका-इज़राइल और ईरान की वॉर का असर बॉलीवुड एक्ट्रेस पर भी हुआ है। घंटों से अमीषा एयरपोर्ट पर फंसी हैं। सिचुएशन ये है कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो कब मुंबई लौट पाएंगी ? कब उनकी घर वापिसी होगी ? निराशा होकर एक्ट्रेस ने पूछा है कि ये जंग कब खत्म होगी? अपनी ये आपबीती एक्ट्रेस ने x पर एक-दो नहीं बल्कि तीन पोस्ट शेयर करके सुनाई है। न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही एक्ट्रेस अपने देश से मीलों दूर एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। और घंटों बीत जाने के बाद भी इंतज़ार करने के लिये मजबूर हैं। अपनी ये आपबीती एक्ट्रेस ने एक्स पर एक दो नहीं बल्कि तीन पोस्ट शेयर करके सुनाई है। अपने पोस्ट में अमीषा ने बताया है कि वह न्यूयॉर्क से मुंबई वापस एमिरेट्स से आ रही थीं। लेकिन यूएई में ताजा मिसाइल हमलों के कारण एयरस्पेस बंद कर दिया गया। और उनका विमान मस्कट डायवर्ड कर दिया गया है। जिसके बाद से ही वो दुबई एयरपोर्ट पर इंतज़ार कर रही हैं। अमीषा के ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और सभी का ध्यान बंटोर रहे हैं। फैंस अमीषा के सुरक्षित होने और जल्द से जल्द वतन वापिसी की दुआ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---