बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर जैसे ही आलिया की एंट्री हुई, पैपराज़ी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। ब्लैक ग्लासिस, पॉइंटी बूट्स, स्टाइलिश स्कार्फ-ब्लेज़र और चेहरे पर कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ आलिया का ग्लैमरस एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस फ्रांस के लिए रवाना हुई हैं, जहां वो इस बार भी Cannes Film Festival में अपना जलवा बिखेरती नजर आ सकती हैं। हालांकि, आलिया के एयरपोर्ट वीडियो से ज्यादा चर्चा उनकी बेटी राहा को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि “राहा कहां है?” और “मम्मी Cannes गई हैं तो राहा किसके साथ है?” इन सवालों के बीच फैंस को भरोसा है कि सुपर-डैड Ranbir Kapoor बेटी राहा का पूरा ध्यान रख रहे होंगे।

---विज्ञापन---