कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला रेड कार्पेट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। पिंक-पीच कलर के ग्लैमरस गाउन, सॉफ्ट मेकअप और स्टेटमेंट नेकपीस में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं। रेड कार्पेट पर उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज दिए और अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचने की कोशिश की।हालांकि, इसी बीच कुछ वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो गईं, जिनमें इंटरनेशनल मीडिया का फोकस आलिया की बजाय दूसरे स्टार्स पर नजर आया। वायरल क्लिप्स में फोटोग्राफर्स दूसरी तरफ कैमरे घुमाते दिखे, जबकि आलिया लगातार पोज देती नजर आईं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि आलिया को इंटरनेशनल मीडिया ने ज्यादा अटेंशन नहीं दी, जबकि फैंस ने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए उनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल की तारीफ की। अब आलिया का ये कान्स मोमेंट इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

---विज्ञापन---