बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात का खुलासा किया था, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। आलिया ने बताया कि वह बचपन से ही Attention-Deficit/Hyperactivity Disorder यानी ADHD से जूझ रही हैं। हालांकि, उन्हें अपनी इस कंडीशन के बारे में 31 साल की उम्र में पता चला। आलिया ने अक्टूबर 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रोफेशनल टेस्ट के बाद उन्हें ADHD और एंग्जायटी के बारे में जानकारी मिली। एक्ट्रेस ने कहा था कि इस डायग्नोसिस से उन्हें राहत मिली, क्योंकि अब वह अपनी परेशानियों को बेहतर तरीके से समझ पा रही थीं। आलिया ने यह भी बताया कि वह इस कंडीशन को संभालने के लिए दवाइयों का सहारा नहीं ले रही हैं, बल्कि अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर रही हैं। उनके मुताबिक, मां बनने के बाद बेटी राहा को लेकर उनकी जिम्मेदारी और चिंता ने उन्हें इस पर काम करने की प्रेरणा दी। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात का था कि कहीं वह अपनी बेटी से जुड़ी कोई जरूरी बात भूल न जाएं। इसी सोच ने उन्हें और मजबूत बनाया। बता दें कि ADHD एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, बेचैनी, मूड स्विंग्स और इंपल्सिव बिहेवियर जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आलिया ने यह भी बताया था कि राहा के जन्म के बाद बढ़ी चिंता को संभालने के लिए उन्होंने थेरेपी सेशंस भी लिए थे। अपनी इस जर्नी को लेकर आलिया का खुलापन कई लोगों के लिए प्रेरणा बना है।

---विज्ञापन---