Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Daughter Raha 4th Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा खास और अनमोल है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आज उनकी लाडली बेटी राहा कपूर का जन्मदिन है. आज आलिया और रणबीर की बेटी राहा का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है. आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा का चौथा बर्थडे बहुत ही खास तरीके से मनाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

आलिया ने बेटी की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों से पता चल रहा है कि परिवार ने सेलिब्रेशन को ज्यादा बड़ा किए बिना कलरफुल रखा. कुछ तस्वीरों में आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के लिए प्लान की गई कुछ एक्टिविटीज भी दिखाई गईं. आखिरी तस्वीर में राहा लॉन में नंगे पैर चल रही थी. तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वह 4 साल की है. हमारी छोटी यूनिकॉर्न. ब्लेस्ड और ऑब्सेस्ड. हमेशा के लिए.' अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…