रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। सिर्फ 4 तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, ये तस्वीरें वरुण धवन की बेटी लारा धवन के बर्थडे बैश की हैं, जहां आलिया अपनी लाडली राहा को लेकर पहुंचीं। तस्वीरें भले ही थोड़ी ब्लर हों, लेकिन राहा की क्यूटनेस साफ नजर आ रही है। पिंक, व्हाइट और ब्लू चेक फ्रॉक में राहा बेहद प्यारी लग रही हैं। घुंघराले बालों में मैचिंग हेयर क्लिप लगाए वो प्ले ज़ोन में दूसरे बच्चों के साथ खेलती दिखाई दीं। वहीं आलिया भी अपनी बेटी का पूरा ध्यान रखती नजर आईं। ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में आलिया कैजुअल लुक में दिखीं। एक तस्वीर में आलिया राहा को अपने पास बुलाती हैं और राहा तुरंत खेल छोड़कर मां के पास पहुंच जाती हैं। यही क्यूट मोमेंट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।