भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां अक्षय कुमार के एक फनी मोमेंट ने बटोरीं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में काला चश्मा लगाए पूरे स्वैग के साथ स्टेडियम की ओर जाते अक्षय कुमार अचानक किसी चीज से पैर टकराने के कारण लड़खड़ा जाते हैं। हालांकि, खिलाड़ी कुमार अपनी फुर्ती दिखाते हुए गिरने से पहले ही खुद को संभाल लेते हैं और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान उनके साथ सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान भी मौजूद थे। अक्षय को अचानक लड़खड़ाता देख सैफ और तैमूर दोनों हंस पड़ते हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इस हल्के-फुल्के पल को काफी पसंद कर रहे हैं। कोई इसे मजेदार बता रहा है तो कोई अक्षय की फिटनेस और फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं, कई यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि इन तस्वीरों में करीना कपूर, जेह और अक्षय कुमार का परिवार नजर नहीं आया। गौरतलब है कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान अर्जुन कपूर और अभिनेत्री साहिबा बाली की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, साहिबा बाली ने इन दावों को खारिज करते हुए लोगों से हर वायरल खबर पर भरोसा न करने की सलाह दी।