लॉकअप से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो से eviction के बाद एक्ट्रेस ने अपने वायरल बयानों पर सफाई दी और मीडिया के तीखे सवालों का सामना भी किया। इसके बाद वह फराह खान की पार्टी में जमकर जश्न मनाती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब आकांक्षा का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी Instagram Story पर Meta, Meta India और Instagram को टैग करते हुए username बदलने में मदद मांगी है। आकांक्षा ने लिखा कि कई कोशिशों के बाद भी वह अपना username change नहीं कर पा रही हैं और verification restrictions की वजह से परेशानी आ रही है। इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स का दावा है कि आकांक्षा डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी गौरव खन्ना का नाम हटाना चाहती हैं। वहीं कुछ लोग इसे उनकी नई शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि Instagram पर आकांक्षा का नाम एक जगह Akansha Chamola और username Akansha G Khanna दिखाई देता है। माना जा रहा है कि वह अपने username से ‘G’ और ‘Khanna’ हटाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, इस मामले पर आकांक्षा या गौरव की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।