आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में सिर्फ मेहमान बनकर नहीं पहुंचीं, बल्कि उन्होंने दुल्हन की खास रस्मों में भी हिस्सा लिया। 11 जुलाई को आकांक्षा रंजन कपूर ने फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ शादी की, जिसके बाद कपल की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब आकांक्षा की इंटीमेट वेडिंग से आलिया भट्ट की पहली झलक भी सामने आई है। तस्वीरों में आलिया अपनी दोस्त को दुल्हन बनने से पहले कलीरे बांधती नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया है और दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ हो रही है। आलिया ने इस खास मौके पर ग्रे कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। उन्होंने हैवी मांग टीका, ईयररिंग्स और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। खास बात यह रही कि रस्म के दौरान आलिया ब्लैक सनग्लासेस लगाए नजर आईं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वहीं दुल्हन बनी आकांक्षा रंजन कपूर भी एलिगेंट साड़ी, सटल मेकअप और ट्रेडिशनल जूलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शरण शर्मा ऑफ-व्हाइट आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आए। दोनों की रोमांटिक वेडिंग तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आलिया और आकांक्षा की दोस्ती का यह प्यारा पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और दोनों सहेलियों के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।