टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। आकांक्षा ने साफ किया कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट, झगड़ा या विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि समय के साथ उनके रिश्ते से पति-पत्नी वाली भावना खत्म हो गई थी। परिवार को उम्मीद थी कि कुछ समय अलग रहने से रिश्ता संभल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दोनों को एहसास हुआ कि उनका भविष्य और जीवन को लेकर सोच अलग-अलग है, इसलिए सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला लिया। आकांक्षा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तलाक की वजह को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स और यूजर्स बच्चों की प्लानिंग को कारण बता रहे हैं, जबकि कुछ अन्य वजहों की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, आकांक्षा ने केवल यही कहा है कि यह फैसला पूरी तरह आपसी सहमति और समझदारी से लिया गया है।

---विज्ञापन---