साउथ सुपरस्टार अजित कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 30 मई को उनकी मां मोहिनी मणि का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रही मोहिनी मणि ने चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय अपने दोस्त अजित कुमार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं। वायरल तस्वीरों में विजय हाथ में फूलों की माला लिए दिखाई दिए, जबकि तृषा सादे काले सूट में पहुंचीं। सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब अजित कुमार बाहर आए और विजय को गले लगा लिया। दुख की इस घड़ी में दोस्त का साथ फैंस को काफी भावुक कर गया। वहीं अजित ने तृषा से भी मुलाकात की। अब इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

---विज्ञापन---