ऐश्वर्या राय की लव लाइफ की बात आते ही सबसे पहले सलमान खान और अभिषेक बच्चन का नाम सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या का पहला क्रश किसी बॉलीवुड स्टार पर नहीं, बल्कि उनके कॉलेज के दिनों में उनके Physics Professor पर था? यह किस्सा उस दौर का है, जब ऐश्वर्या फिल्मों से काफी दूर थीं और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। एक्ट्रेस की पुरानी कॉलेज फ्रेंड शिवानी ने एक इंटरव्यू में उनके कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया था कि ऐश्वर्या तब भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक थीं। कई लड़के उनका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते थे, लेकिन ऐश्वर्या की दिलचस्पी अपने फिजिक्स लेक्चरर को इम्प्रेस करने में थी। शिवानी के मुताबिक, ऐश्वर्या आमतौर पर हर क्लास में पीछे बैठती थीं, लेकिन फिजिक्स की क्लास में वह सबसे आगे वाली सीट पर बैठती थीं। हालांकि, यह सिर्फ एकतरफा क्रश था और उनका रिश्ता इससे आगे कभी नहीं बढ़ा।शिवानी ने यह भी बताया था कि ऐश्वर्या के Physics lecturer ने उन्हें कॉलेज मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके बाद ऐश्वर्या ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और 1994 में Miss World का खिताब जीतकर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। आज ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के साथ शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं, लेकिन उनके कॉलेज के दिनों का यह पुराना किस्सा आज भी चर्चा में रहता है।