Aishwarya Rai Savage Reply Karan Johar: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पॉपुलर पावर कपल हैं, और दोनों ही अपनी हाजिरजबावी के लिए भी जाने जाते हैं. ऐश्वर्या राय के ऐसे कई पुराने इंटरव्यू के क्लिप्स हैं जिसमें भारतीय एक्ट्रेस विदेशी पत्रकारों की भी बोलती बंद कर देती हैं. ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अपने जवाब से करण जौहर की बोलती बंद कर रहे हैं. यह वीडियो करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का है. शो में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ पहुंचे हुए थे. बातचीत के दौरान करण ने ऐश्वर्या से पूछ लिया कि शाहरुख खान, सैफ अली खान, आमिर खान और सलमान खान में हर मौसम का खान कौन है?
करण का ये सवाल सुनने के बाद कुछ सेकंड के लिए वह सन्न ऐश्वर्या रह गईं. उन्होंने ऐसा पलटवार किया कि पूरी बाजी ही पलट गई. ऐश्वर्या ने कहा, 'हर मौसम के तो बच्चन हैं और मेरा नाम खान नहीं है. बस फिर क्या था? ऐश्वर्या के यह जवाब सुनकर करण जौहर के चेहरे के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे और अभिषेक भी हैरान रह गए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…