Cannes Film Festival 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पेस्टल ग्रीन फ्लोरल आउटफिट में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं, जिसके बाद उनके लुक की हर तरफ चर्चा होने लगी। लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कान्स और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता काफी पुराना और खास रहा है। साल 2004 से वो L'Oréal Paris की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कान्स रेड कार्पेट पर नजर आती रही हैं। उनके हर लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में लोरियल पेरिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कान्स के मशहूर Hôtel Martinez में कई इंटरनेशनल स्टार्स के पोस्टर्स दिखाई दिए। वीडियो में आलिया भट्ट का पोस्टर नजर आया, लेकिन ऐश्वर्या कहीं दिखाई नहीं दीं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर ऐश्वर्या का पोस्टर कहां है।