बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लाइफस्टाइल और सफलता का सीक्रेट शेयर किया है। ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें अक्सर लगता है कि एक दिन के 24 घंटे उनके लिए कम पड़ जाते हैं। इसलिए वह मजाक में कहती हैं कि वह एक दिन में 48 घंटे जीने की कोशिश करती हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि वह रोज सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच उठ जाती हैं, चाहे रात कितनी भी देर से सोई हों। उनके मुताबिक, जल्दी उठना उनकी सबसे अच्छी आदत है और इससे पूरा दिन बेहतर तरीके से प्लान हो जाता है। सफलता के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि वह कभी यह नहीं गिनतीं कि उन्होंने कितने घंटे काम किया। उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि हर काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया जाए। उनका मानना है कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी खूबसूरती का राज़ बताते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले खूब सारा पानी पीती हैं। उनका मानना है कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरूरी है। इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद ऐश्वर्या अपनी फैमिली को हमेशा पहली प्राथमिकता देती हैं। वह बेटी आराध्या के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती हैं और अक्सर पति अभिषेक बच्चन के साथ फैमिली ट्रिप पर भी नजर आती हैं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके रॉयल लुक ने दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया।

---विज्ञापन---