कान्स 2026 में अपने रॉयल लुक और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीतने वाली बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं, बल्कि उनकी बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं ऐश्वर्या ने फैंस के साथ एक शानदार खुशखबरी शेयर की, जिसके बाद इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया के प्रतिष्ठित लग्जरी होटल ब्रांड JW Marriott का पहला Global Brand Ambassador बनाया गया है। इस बड़ी उपलब्धि ने ना सिर्फ ऐश्वर्या बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं जिन्हें हम दिल से जीते हैं। साथ ही उन्होंने JW Marriott के साथ अपने इस खास सफर को बेहद सम्मानजनक बताया। फैंस अब ऐश्वर्या की इस नई शुरुआत पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

---विज्ञापन---