एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंटरनेशनल फैशन स्टेज पर अपने रॉयल अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पेरिस में एफिल टावर के सामने आयोजित L’Oréal Paris के Le Défilé 2026 इवेंट में ऐश्वर्या ने शानदार रैंप वॉक की। इस साल फैशन वीक की ऑफिशियल थीम “Express Your Worth” थी और ऐश्वर्या का लुक भी इसी थीम के अनुरूप नजर आया। ऐश्वर्या ने Yara Shoemaker का ड्रामैटिक ब्लैक वेलवेट एन्सेम्बल पहना था, जिसमें 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी और क्रिस्टल से सजा खूबसूरत केप शामिल था। इस आउटफिट ने उनके पूरे लुक को रॉयल और ग्लैमरस टच दिया। वहीं, उनके नए बरगंडी रेड हेयर कलर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐश्वर्या ने अपने बालों को साइड-पार्टेड ओपन वेवी स्टाइल में रखा और मिनिमल मेकअप के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया। उनके सिर पर सजा खूबसूरत टियारा पूरे गेटअप की खासियत बना रहा। रैंप पर ऐश्वर्या ने अपने एक्सप्रेशन और अंदाज से भी लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने फ्लाइंग किस देकर फैंस पर प्यार लुटाया, हाथ से दिल बनाया और नमस्ते के जरिए भारतीय संस्कारों की झलक भी दिखाई। ग्लैमर, ग्रेस और देसी अंदाज के इस खूबसूरत मेल ने पेरिस की फैशन नाइट में ऐश्वर्या को खास बना दिया। 27 सितंबर को पेरिस के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या की अब इवेंट से तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंट अंदाज और रॉयल पर्सनैलिटी साफ नजर आ रही है।