कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन Aishwarya Rai Bachchan ने जाते-जाते पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने जैसे ही ऑल व्हाइट लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री ली, हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं। डिजाइनर चेनी चान कूचर के कस्टम व्हाइट पैंटसूट में ऐश्वर्या बेहद ग्लैमरस और रॉयल नजर आईं। आउटफिट पर सिल्वर सीक्वेंस वर्क और शोल्डर्स पर लगे ड्रामेटिक फेदर्स ने उनके लुक को और खास बना दिया। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का कॉन्फिडेंस, स्मोकी आई मेकअप, वेवी हेयर और सिग्नेचर स्माइल फैंस को बेहद पसंद आई। विदेशी पैपराजी भी उनका नाम पुकारते नजर आए और हर कैमरा सिर्फ ऐश्वर्या पर फोकस था। स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनके इस लुक को स्टाइल किया था। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें एक बार फिर “कान्स क्वीन” बता रहे हैं।

---विज्ञापन---