बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया, जहां उनका अंदाज़ फैंस को हैरान कर गया। आमतौर पर पैपराज़ी को मुस्कुराकर पोज़ देने वाली ऐश्वर्या इस बार काफी जल्दबाज़ी में नजर आईं। उन्होंने न तो कैमरों के लिए रुका और न ही कोई रिएक्शन दिया, बल्कि सीधे कार में बैठकर निकल गईं। इस दौरान ऐश्वर्या ने सिर पर हैट, आंखों पर बड़े काले चश्मे और खुले बालों से अपना चेहरा काफी हद तक ढका हुआ था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स का मानना है कि वह जल्दबाज़ी में थीं, जबकि कुछ का कहना है कि वह कैमरों से बचने की कोशिश कर रही थीं। कई लोगों ने उनके हेयरस्टाइल और चेहरे को बालों से ढकने की आदत पर भी सवाल उठाए। फिलहाल, ऐश्वर्या का यह वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।