बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक फैन पेज ने एक्ट्रेस के करीब 9 महीने पुराने दो लुक्स दोबारा शेयर किए, जिसके बाद उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। फैंस ऐश्वर्या की खूबसूरती, स्टाइल और ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीरें दिसंबर 2025 की हैं, जब ऐश्वर्या राय ने सऊदी अरब में आयोजित Red Sea Film Festival में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक दो ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। पहले लुक में ऐश्वर्या ऑल-ब्लैक सिल्क गाउन में नजर आई थीं। इस आउटफिट में उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड पेंडेंट और डायमंड नेकलेस से और खूबसूरत बनाया था। मिनिमल मेकअप, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और हल्के कर्ल्स ने उनके लुक को रॉयल टच दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका यह गाउन Dolce & Gabbana का था, जिसकी कीमत करीब 5.38 लाख रुपये बताई गई थी। ऐश्वर्या के इन पुराने लुक्स को दोबारा देखकर फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें बेहद खूबसूरत और एलिगेंट बताया। बता दें कि ऐश्वर्या अक्सर अपने लुक और बॉडी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करती रही हैं। हालांकि, Cannes के रेड कार्पेट से लेकर Red Sea Film Festival तक, एक्ट्रेस ने लगातार अपने स्टाइल और खूबसूरती से आलोचकों को जवाब दिया है।