Director Emotional Video After Daughter Death: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर आदित्य कृपलानी की बेटी अनुराधा पांडे का निधन हो गया है. अनुराधा पांडे पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. लेकिन अनुराधा पांडे कैंसर के साथ अपनी जिंदगी की जंग हार गईं. वहीं, बेटी की मौत से आदित्य कृपलानी बहुत दुखी हैं, जिसे उन्होंने हाल ही में बयां किया है. आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर कर अपनी बेटी के निधन की जानकारी दी और अपना दर्द बयां किया.

वीडियो में आदित्य ने कहा, 'समझ नहीं आ रहा कि मैं यह बात कैसे कहूं. जब आपके बच्चे को कैंसर हो जाता है, जब आपकी बेटी को कैंसर हो जाता है और वो भी स्टेज फोर ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर, तो जब भी आप उसके खास सर्कल ऑफ लाइफ जैसे गाने सुनते हैं, तो हमेशा यह उम्मीद करते हैं कि हमारा बच्चा नहीं मरेगा. हमारा बच्चा इस दुनिया से नहीं जाएगा. दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अपने बच्चों, भाई-बहनों या अपनों को खो दिया है. लेकिन कोई भी यह नहीं मानना चाहता कि उनके साथ भी ऐसा हो सकता है. आदित्य ने कहा, लेकिन आखिरकार हमें यह समझना पड़ता है कि दुनिया में जिन लोगों के बच्चों को कैंसर हुआ और जिन्होंने उन्हें खो दिया, उन्होंने भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया होगा, जैसा हम कर रहे हैं. आदित्य ने आखिर में बेटी को लेकर बात करते हुए कहा कि अनुराधा अब हमारे बीच नहीं रहीं.' अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…