टीवी शो 'अपोलीना' फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनीत कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अदिति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके साथ गलत व्यवहार शुरू हो गया था। शुरुआत छोटी-छोटी बातों से हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला मानसिक, शारीरिक और इमोशनल प्रताड़ना तक पहुंच गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पति उन पर शक करते थे, उनका मोबाइल फोन चेक करते थे, उनके चरित्र पर सवाल उठाते थे और उन्हें अपने माता-पिता से संपर्क रखने से भी रोकते थे। एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति घर के खर्चों में सहयोग करने के बजाय उनसे पैसे लेते थे। वहीं, उनकी सास पर शादी में मिले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान अपने पास रखने का आरोप लगाया गया है। FIR के अनुसार, अदिति का कहना है कि घर में होने वाले झगड़ों के दौरान उनकी सास और ननद ने उनका साथ देने के बजाय हमेशा उनके पति का समर्थन किया, जिससे वह खुद को लगातार असुरक्षित और अकेला महसूस करती थीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

---विज्ञापन---