Actress Sad Life Ending Story: फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी खूबसूरत और ग्लैमर दिखती है, इसके अंदर की कहानियां और उनती ही ज्यादा काली और दर्दनाक होती हैं. इस इंडस्ट्री से धोखा, फरेब, बदसलूकी के किस्से आए दिन सुनने को मिलते हैं. ऐसा ही किस्सा मशहूर एक्ट्रेस विजय श्री की मौत से भी जुड़ा हुआ हैं. एक्ट्रेस विजय श्री को 70 के दशक में साउथ की मैरोलिन मुनरोह भी कहते थे.
मलयालम एक्ट्रेस विजय श्री ने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा और देखते ही देखते सुपरस्टार बन गई. 1966 में उन्होंने तमिल फिल्म 'चिट्ठी' से अपने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. लोगों के बीच उन्हें पहचान मलयालम फिल्मों से मिली. उन्होंने सिर्फ 8 साल के करियर में करीब 78 फिल्मों में काम किया था. कहा जाता है कि एक फिल्म 'पोनान्नापुरम कोटा' की शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी पूरी की पूरी जिंदगी बदल दी.
फिल्म में एक सीन में झरने के नीचे शूट करते हुए उनके कपड़े अचानक ढीले हो गए. उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया था. लेकिन कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह फुटेज बिना उनकी जानकारी के रिकॉर्ड किया गया और बाद में फिल्म में इस्तेमाल भी कर लिया गया था. एक्ट्रेस ने डायरेक्टर कुंचको से बार-बार गुजारिश की कि वह उस सीन को फिल्म से हटा दें, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. उल्टा उन्हीं सीन्स को फिल्म के प्रमोशन में इस्तेमाल कर लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…