मशहूर एक्ट्रेस के पति का हुआ निधन... अंतिम संस्कार में सास ने नहीं होने दिया शामिल, पति के आखिरी दर्शन को तरस गईं दो बच्चों की मां | मौत के बाद खुला शादीशुदा जिंदगी का चौंकाने वाला राज़ पति-पत्नी के रिश्ते का सच जान हर कोई रह गया हैरान... शादी के पीछे छिपी दर्दभरी कहानी ने मचा दी सनसनी | ये कहानी है बॉलीवुड की ओरिजिनल ग्लैम दीवा कही जाने वाली जीनत अमान की। अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से लाखों दिलों पर राज करने वाली जीनत ने अपने करियर में अपार सफलता हासिल की। उन्होंने नाम, शोहरत और सम्मान सब कुछ कमाया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी ही दर्द और संघर्षों से भरी रही। सभी जानते हैं कि जीनत अमान ने साल 1985 में अभिनेता मजहर खान से शादी की थी। शादी के बाद दोनों की जिंदगी लंबे समय तक सुर्खियों में रही। हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ती गईं और आखिरकार दोनों अलग हो गए। बाद में मजहर खान का निधन हो गया, लेकिन उनकी शादी और उससे जुड़े विवाद सालों तक चर्चा में बने रहे।
अब पति के निधन और रिश्ते के टूटने के वर्षों बाद जीनत अमान का एक खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान उन्होंने अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। जीनत ने बताया, "उस वक्त मैं हर हाल में मां बनना चाहती थी। मुझे लगने लगा था कि मेरी बायोलॉजिकल क्लॉक तेजी से आगे बढ़ रही है और मैं अपना परिवार बसाना चाहती थी। सच कहूं तो शादी करने की सबसे बड़ी वजह यही थी। मेरा मानना था कि शादी का असली उद्देश्य परिवार बनाना और बच्चों की परवरिश करना है। उस समय मैं खुद को इसके लिए पूरी तरह तैयार महसूस कर रही थी, इसलिए मैंने शादी करने का फैसला लिया।" जीनत के इस खुलासे ने एक बार फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी और उससे जुड़े दर्दनाक अध्याय को चर्चा में ला दिया है।