बॉलीवुड के बेबाक फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुराग लंबे वक्त से अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच करीब 20 साल का एज गैप है, लेकिन इसके बावजूद उनका रिश्ता लंबे समय से कायम है। हाल ही में एक बातचीत में दोनों ने अपने रिश्ते, उम्र के फासले और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की। शादी के सवाल पर अनुराग ने साफ किया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता शादी करना नहीं, बल्कि अपने रिश्ते को संभालकर रखना है। उन्होंने कहा कि वह शुभ्रा के साथ खुश हैं और उनके साथ रहना चाहते हैं। फिल्ममेकर ने यह भी माना कि उम्र का अंतर कई बार उनके लिए चिंता का विषय रहा है। एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने शुभ्रा को खुद से दूर करने की कोशिश की, क्योंकि उन्हें अपने और शुभ्रा की उम्र के फासले को लेकर चिंता होने लगी थी। वहीं शुभ्रा ने बताया कि जब उन्होंने अनुराग को डेट करना शुरू किया, तब वह करीब 20 साल की थीं। अनुराग ने उनसे पहले अपने दिल की बात कही थी, लेकिन उन्हें अपने फैसले खुद लेने की पूरी आजादी दी। शुभ्रा के मुताबिक, उनके माता-पिता को भी इस रिश्ते को लेकर कई सवाल थे, लेकिन उन्होंने पूरी स्थिति को समझदारी से संभाला।