बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रहीं अनुष्का अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई अनसुनी बातें फैंस के साथ शेयर की हैं। अनुष्का ने खुलासा किया कि उनकी प्रेग्नेंसी नेचुरल नहीं बल्कि IVF के जरिए हुई है। उन्होंने बताया कि IVF का फैसला लेने से पहले उन्होंने और उनके पति आदित्य ने नेचुरल तरीके से कंसीव करने की काफी कोशिश की थी, लेकिन हर बार उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि काफी समय तक कोशिश करने के बाद उनकी बहन की सलाह पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया। सभी मेडिकल टेस्ट और जांच करवाने के बाद रिपोर्ट्स सामान्य आईं। अनुष्का के एग्स की क्वालिटी और आदित्य के स्पर्म की क्वालिटी भी अच्छी थी, लेकिन सबकुछ सामान्य होने के बावजूद प्रेग्नेंसी नहीं हो पा रही थी। इसके बाद अनुष्का ने ज्यादा इंतजार न करते हुए IVF का रास्ता चुना। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से मां बनने के लिए पूरी तरह तैयार थीं और जल्द से जल्द अपने बच्चे को इस दुनिया में लाना चाहती थीं। IVF प्रक्रिया के दौरान उन्होंने करीब 150 इंजेक्शन्स का दर्द भी सहा। अब अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं और फैंस भी उनके जीवन के इस नए अध्याय के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

---विज्ञापन---