Actress Opens Up On IVF Pregnancy: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का रंजन इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं. इस बीच 35 साल की अनुष्का एक बार फिर खबरों में छा गई हैं. जाहिर है कि इस बार भी एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी की वजह से चर्चा में आई हैं. दरअसल, अनुष्का रंजन ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अनुष्का ने बताया कि उनकी प्रेगनेंसी उनकी नेचुरल नहीं बल्कि आईवीएफ के जरिए है.

अनुष्का ने ये भी कहा कि आईवीएफ के ऑप्शन पर जाने से पहले उन्होंने कई बार नेचुरल तरीके से कंसीव करने की काफी कोशिशें कीं, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने आईवीएफ का सहारा लेकर मां बनने का फैसला किया. अनुष्का ने आगे कहा, 'मैं सच बताऊं, आईवीएफ आसान नहीं है. मैंने कम से कम 150 इंजेक्शन लिए हैं. जब आदित्य मुझे इंजेक्शन लगवाने ले जाते थे, तो मैं दर्द से चीख पड़ती थी. ठीक से चल भी नहीं पाती थी.' अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---