बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक की लव स्टोरी एक समय पर काफी चर्चा में रहती थी। दोनों का रिश्ता किसी खूबसूरत सपने जैसा शुरू हुआ, लेकिन वक्त के साथ उनके रास्ते अलग हो गए। हाल ही में अवंतिका मलिक ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपनी शादी और तलाक को लेकर कई खुलासे किए हैं। अवंतिका ने बताया कि वह इमरान से अलग नहीं होना चाहती थीं। जब उनसे पूछा गया कि अलग होने की बात सबसे पहले किसने कही थी, तो उन्होंने बताया कि यह फैसला इमरान की तरफ से लिया गया था। उनके लिए यह रिश्ता जिंदगी का अहम हिस्सा था और इससे अलग होना आसान नहीं था। शादी टूटने की वजह पर बात करते हुए अवंतिका ने कहा कि उनके रिश्ते में कोई एक बड़ी घटना नहीं हुई थी, जिसकी वजह से सब खत्म हो गया। समय के साथ छोटी-छोटी बातें दूरियों की वजह बनती गईं। उन्होंने माना कि रिश्ते में दोनों से गलतियां हुईं और दोनों ने इसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हो सकीं। बता दें कि इमरान और अवंतिका की मुलाकात कम उम्र में हुई थी। अवंतिका उस वक्त 19 साल की थीं। दोनों ने 2011 में शादी की और उनकी बेटी इमारा का जन्म हुआ। हालांकि, 2019 में दोनों अलग हो गए। अवंतिका ने यह भी कहा कि अपनी खुशी की जिम्मेदारी खुद लेना जरूरी है।