Aishwarya Rai इस साल कान्स 2026 में हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अंदाज़ से छा गईं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने। फैंस जहां ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वहीं मां-बेटी की इस जोड़ी ने मिलकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। 14 साल की आराध्या ने इस बार कान्स में ऐसा स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज़ दिखाया कि लोग उन्हें ही असली शोस्टॉपर बताने लगे। वैसे तो आराध्या बचपन से ही मां के साथ कान्स जाती रही हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज़ बिल्कुल किसी ट्रू डिवा जैसा नजर आया। इंटरनेशनल इवेंट में उनकी मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। Lights On Women’s Worth Award इवेंट में जैसे ही ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ थामकर पहुंचीं, कैमरों का पूरा फोकस आराध्या पर चला गया। रूबी रेड कलर की गाउन और शिमरी केप में आराध्या बेहद खूबसूरत लगीं। सटल मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और सॉफ्ट कर्ल्स ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया। उनकी हाइट और कॉन्फिडेंस ने भी लोगों को खूब इंप्रेस किया। वहीं Aishwarya Rai ने भी अपने दोनों कान्स लुक्स से फैशन गोल्स दिए। पहले पर्पल गाउन और फिर पेस्टल पिंक शिमरी गाउन में ऐश्वर्या बेहद स्टनिंग लगीं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर चर्चा सबसे ज्यादा उनकी टीनएजर बेटी आराध्या के स्टाइल और ग्रेस की हो रही है।

---विज्ञापन---