बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि 5 जुलाई को आमिर खान अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इस खबर के बाद फैंस उनकी निजी जिंदगी के इस नए अध्याय का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शादी की चर्चाओं के बीच खान परिवार से जुड़ा एक पुराना विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। आमिर खान के छोटे भाई फैज़ल खान ने हाल ही में अपने परिवार के साथ लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों को खत्म करने की बात कही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी अम्मी, बहन निखत और जीजा संतोष हेगड़े से माफी मांग ली है। फैज़ल ने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से और दर्द में उन्होंने मीडिया में परिवार के खिलाफ कई बातें कही थीं, जिसके लिए उन्हें अब पछतावा है। उन्होंने कहा कि परिवारिक मामलों को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था और अब वह शांति चाहते हैं। फैज़ल के अनुसार, उन्हें अपने रिश्तों की अहमियत का एहसास धार्मिक विचारों और आत्मचिंतन के बाद हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद आगे बढ़कर परिवार से संपर्क किया और माफी मांगी। उनका कहना है कि अब उनका लक्ष्य किसी को सही या गलत साबित करना नहीं, बल्कि परिवार में सुकून और एकता लाना है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खान परिवार में सुलह के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

---विज्ञापन---