आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद आमिर खान अपनी नई पत्नी गौरी और परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर गए हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रिप उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट के साथ-साथ फैमिली वेकेशन के तौर पर भी प्लान की गई है, जिसमें उनके बेटे आजाद और जुनैद भी शामिल हैं। अब आमिर खान और गौरी स्प्रैट के नए घर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल जल्द ही मुंबई के यूनियन पार्क स्थित मरीना अपार्टमेंट्स में अपने नए आलीशान घर में शिफ्ट हो सकता है। फिलहाल बताया जा रहा है कि दोनों किराए के घर में रह रहे हैं और नया घर बनने के बाद वहां जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने मरीना में कई निवेश किए हैं और यहां एक बड़ा मल्टी-फ्लोर घर तैयार करवाया जा रहा है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि आमिर का नया घर सिर्फ उनके और गौरी के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इसमें बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए अलग-अलग स्पेस होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि आमिर खान के इस नए घर और फैमिली प्लानिंग को लेकर कितनी सच्चाई सामने आती है।

---विज्ञापन---