बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी की खबर को सार्वजनिक कर दिया है। दो तलाक के बाद 62 साल की उम्र में एक बार फिर शादी करने जा रहे आमिर ने 2 जुलाई को एक इवेंट के दौरान अपनी नई शुरुआत की पुष्टि की। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे जुनैद खान के रिएक्शन ने खींचा। दरअसल, आमिर खान निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी की डेब्यू वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया। आमिर ने बेबाकी से जवाब दिया, जबकि उनके ठीक पीछे खड़े 33 वर्षीय जुनैद खान मुस्कुराते नजर आए। उनके चेहरे के भावों से साफ लग रहा था कि वह अपने पिता की खुशी में पूरी तरह शामिल हैं। हालांकि जुनैद ने मीडिया से इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका मुस्कुराता हुआ रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे सकारात्मक बताया, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि पिता तीसरी शादी कर रहे हैं और बेटा अब भी कुंवारा है। बता दें कि जुनैद खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं। उनकी बहन आइरा खान जनवरी 2024 में नुपुर शिखरे से शादी कर चुकी हैं, जबकि जुनैद फिलहाल अपने अभिनय करियर पर फोकस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---