जी हां, 70 साल की उम्र में इंटीमेट सीन्स और सी-ग्रेड फिल्मों को लेकर चर्चा में आए अभिनेता अनु कपूर अपने हालिया खुलासों के चलते सुर्खियों में हैं। एक बातचीत के दौरान जब उनसे 90 के दशक के न्यूड फोटोशूट और फिल्मों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेबाकी से स्वीकार किया कि आर्थिक मजबूरियों के चलते उन्होंने पॉर्न फिल्मों में भी काम किया था। जब उनसे करियर को लेकर किसी पछतावे के बारे में पूछा गया, तो अनु कपूर ने कहा कि उन्हें अपने जीवन में कई चीजों का अफसोस है, खासकर कुछ महिलाओं से जुड़े फैसलों का, लेकिन अपने करियर को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि परिवार का पालन-पोषण और घर चलाने के लिए उन्हें जो काम मिला, वह करना पड़ा। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़े तो उन्हें ठुमके भी लगाने पड़ेंगे, क्योंकि उनके लिए यह पैशन नहीं बल्कि मजबूरी रही है। अनु कपूर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने सी-ग्रेड फिल्मों में अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि परिस्थितियों के कारण काम किया। उनके ये बयान अब तेजी से चर्चा में हैं और ग्लैमर वर्ल्ड के उस पहलू को सामने लाते हैं, जिसके बारे में अक्सर कम बात होती है। बता दें कि अनु कपूर अभिनेता होने के साथ-साथ सिंगर, निर्देशक, रेडियो जॉकी और टीवी प्रेजेंटर भी रहे हैं। करीब चार दशक लंबे करियर में वह 100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं।