एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद प्यारी और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। फेमस एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। 40 साल की उम्र में एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। दरअसल, कश्मीरा ईरानी ने 30 अगस्त, रविवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। तस्वीर में समंदर किनारे दो नारियल नजर आ रहे हैं, जिन पर पिंक और ब्लू कैप रखी है। इन कैप्स पर ‘मॉम-डैड’ लिखा हुआ है। इसके साथ सनग्लासेस ने तस्वीर को और भी कूल लुक दिया। इसी पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। कश्मीरा की Good News सामने आते ही परिवार, दोस्तों और फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।बता दें कि कश्मीरा ने फरवरी 2024 में दिल्ली बेस्ड पायलट अक्षत सक्सेना से शादी की थी। दोनों की मुलाकात कश्मीरा की बहन के जरिए हुई थी। राजस्थान के रणथम्भौर में दोनों ने रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कश्मीरा ‘अंबर धरा’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं और हाल ही में वह इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। अब फैंस को उनके Baby के आने का बेसब्री से इंतजार है।