TV Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपनी बीमारियों लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. दीपिका हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं. वहीं, फैंस हर दिन उनके व्लॉग का इंतजार करते है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार फैंस के हाथ निराशा ही हाथ लग रही है. मालूम हो कि दीपिका काफी समय से अपनी तबीयत को लेकर स्ट्रगल कर रही हैं. हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी अ क्वेश्चन सेशन रखा था. जिसमें सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने पत्नी दीपिका की हेल्थ के बारे में बताया.

इस सेशन में एक फैन ने दीपिका की हेल्थ और वॉग्स को लेकर सवाल पूछा. इस सवाल पर शोएब ने कैमरा तुरंत दीपिका की ओर घुमा दिया ताकि वह खुद इस सवाल का जवाब दे सकें. इसके बाद दीपिका ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मैं रोज व्लॉग डालूं, लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं है. कभी मन करता है कभी नहीं. और सबसे बड़ी बात मेरी हेल्थ साथ नहीं दे रही हैं. इस बीच शोएब इब्राहिम ने तुरंत कहा हेल्थ सबसे ऊपर है व्लॉग नहीं…' अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---