पंजाबी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हिमांशी खुराना आज इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। बिग बॉस 13 में हिमांशी और आसिम रियाज की मुलाकात हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो के दौरान उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, लंबी डेटिंग के बाद साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने अपने रिश्ते और ब्रेकअप की वजहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अच्छे रिश्ते में दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए साथ में ग्रो करना चाहिए। वहीं, खराब रिश्ते का असर इंसान की सेहत पर भी पड़ सकता है। हिमांशी ने बताया कि एक खराब रिलेशनशिप के दौरान उन्हें थायरॉयड, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां हुईं। उन्हें हाइपरटेंशन के कारण अक्सर नाक से खून आता था और उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वह कार्डियक डिपार्टमेंट में एडमिट तक हुईं। बातचीत में हिमांशी ने धर्म परिवर्तन की खबरों पर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनसे पूजा-पाठ छोड़ने की बात कही गई थी। यही उनके लिए टर्निंग पॉइंट बना। हिमांशी ने कहा कि उस वक्त उनके मन में सवाल आया कि आखिर मरने के बाद उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा। इसके बाद वह किन्नौर कैलाश गईं और वहां पहुंचते ही भावुक होकर रोने लगीं। फिलहाल हिमांशी और आसिम अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।