छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के बेटे रूहान इब्राहिम की नई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके बदले लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तीन साल के रूहान की क्यूटनेस और मासूमियत ने एक बार फिर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, दीपिका कक्कड़ के 40वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान रूहान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उनका बदला हुआ लुक देखकर लोग काफी हैरान नजर आए। गौरतलब है कि रूहान को जन्म के बाद से ही उनके रंग-रूप और चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच रूहान के पापा और एक्टर शोएब इब्राहिम ने भी बेटे पर जमकर प्यार लुटाया है। दीपिका के बर्थडे के बाद शोएब ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा, जहां एक फैन ने लिखा कि रूहान बिल्कुल उनकी कॉपी हैं। इस पर शोएब ने बेटे के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' गाना लगाया। वहीं, एक फैन ने शोएब से पूछा कि उनके लिए दीपिका पहले हैं या रूहान? इस सवाल पर एक्टर ने सीधे जवाब देने के बजाय 'हर सवाल का जवाब नहीं दिया जा सकता' गाना शेयर करते हुए 'नो नो नो' लिखा। शोएब के ये जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं और फैंस इस प्यारे परिवार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।