Tuesday, 15 October, 2024

---विज्ञापन---

‘सिंघम’ नहीं बॉलीवुड का ये स्टार है रोहित शेट्टी का फेवरेट, पॉडकास्ट में किया खुलासा

Rohit Shetty: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के फेवरेट सिंघम नहीं बल्कि कोई और बॉलीवुड एक्टर है। रोहित ने इस बात का खुलासा पॉडकास्ट में किया है। रोहित की 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Rohit Shetty: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी मजेदार लग रहा है। वहीं हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपने सबसे पसंदीदा एक्टर के बारे में बात की है। अजय देवगन रोहित के बेहद अच्छे दोस्त हैं। रोहित शेट्टी ने इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में अजय देवगन के बाद उनके सबसे करीब कौन है। रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के ‘सिंबा’ का नाम लेते हुए उन्हें अपना भाई जैसा बताया। चलिए आपको भी बताते हैं कौन है वो एक्टर जिसके बेहद करीब हैं रोहित शेट्टी?

रोहित ने रणवीर की तारीफ के बांधे पुल

हाल ही में रोहित शेट्टी रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में गए। डायरेक्टर ने बताया कि बॉलीवुड में रणवीर सिंह उनके फेवरेट हैं। इसके बाद रोहित ने रणवीर की खूब तारीफ भी की। रोहित ने बताया, ‘रणवीर एक ऐसा एक्टर है जिसने ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘सिंबा’ जैसी मूवीज की है। ऐसे बहुत रेयर एक्टर होते हैं जो ऐसी मूवीज कर सकते हैं।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘हाथ तोड़ दूंगा…’ विवियन और रजत के बीच तांडव, किस बात पर दोनों हुए गुस्से से लाल?

रणवीर और रोहित का भाई जैसा रिश्ता

रोहित ने आगे बताया कि रणवीर और उनके बीच भाई जैसा रिश्ता है। रणवीर उन पर बहुत भरोसा करते हैं। वहीं रोहित ने कहा, ‘वो इतने एनर्जेटिक हैं कि सुबह 9 बजे से लेकर रात के दो बजे तक उनकी सेम एनर्जी रहती है। बॉलीवुड में अगले सुपरस्टार रणवीर ही होंगे। वह बहुत मेहनती हैं और अपनी हर मूवी के लिए रणवीर जी-तोड़ मेहनत करते हैं।’

‘सिंघम अगेन’ की कास्ट

रोहित की ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर इस मूवी में मुख्य किरदार में हैं। वहीं रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने मूवी में कैमियो किया है। ‘सिंघम’ और ‘सिंघम 2’ की तरह ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर भी शानदार लग रहा है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पहले दो पार्ट्स की तरह ये मूवी भी सिनेमाघरों में कमाल कर पाती है या नहीं। ये मूवी सिनेमाघरों में 1 नवंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: सेट पर जीनत अमान हुईं घायल, एक्ट्रेस को याद आई अपनी उम्र; शेयर किया दिल छू जाने वाला पोस्ट

First published on: Oct 15, 2024 05:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.