Ammy Virk Support Ranveer Singh on Don 3 Row: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के सितारें इन दिनों गर्दिश में हैं. पिछले कुछ महीनों से रणवीर 'डॉन 3' के साथ विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. रणवीर और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए कई हस्तियां सामने आईं. लेकिन इस मामले में कोई सुधार नहीं आया. इसी बीच फेमस पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने इस मामले पर अपनी राय दी और खुलकर रणवीर सिंह का साथ दिया. एमी विर्क ने तो ये भी कहा कि फरहान अख्तर को रणवीर से 45 करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं मांगा चाहिए. चलिए जानते हैं कि एमि विर्क ने बयान में इस मामले को लेकर क्या कुछ कहा.

अब अपना पैसा…

कनेक्ट सिने को दिए एक इंटरव्यू में एमी विर्क ने रणवीर और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर भी अपनी राय व्यक्त की. इसके साथ ही उन्होंने रणवीर की ईमानदारी पर भरोसा जताया. एमी विर्क ने कहा कि उन्हें यह विश्वास करना मुश्किल लग रहा था कि रणवीर दोषी हो सकते हैं. इस मामले पर अपनी बात रखते हुए एमी विर्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब उनकी (रणवीर सिंह) कुछ फिल्में फ्लॉप हुईं, तब आप (एक्सेल) 'डॉन 3' शुरू कर सकते थे. लेकिन, तब उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. अब जब धुरंधर हिट हो गई है, तो वे अपना पैसा वापस मांग रहे हैं.'

---विज्ञापन---

एमी विर्क ने दिया रणवीर सिंह का साथ

एमी विर्क ने कहा कि मेकर्स को रणवीर से 45 करोड़ रुपये जैसी इतनी बड़ी रकम चुकाने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए, चाहें वो ऐसा कर सकते हैं. लेकिन उनसे सिर्फ वहीं, पैसे लें जो 2-4 करोड़ रुपये उन्हें मिले हैं और आगे बढ़ें. 45 करोड़ रुपये कौन देगा?' रणवीर का साथ देते हुए एमी विर्क ने कहा, 'इसमें रणवीर की कोई गलती नहीं है. अगर वे चाहें तो केस दर्ज कर सकते हैं. इस तरह के केसों का कोई नतीजा नहीं निकलता. ये 20 साल तक चलते रहते हैं.'