Sunny Deol on Film Gadar Success: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीशा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को आज 25 साल पूरे हो गए हैं. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया था कि वो अलगे साल तक'गदर 3' शूटिंग शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा, उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा' के रिकॉर्ड पर भी बात की थी. वहीं, अब फिल्म के हीरो तारा सिंह उर्फ सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर' की सफलता पर एक बड़ा बयान दिया है, जो इस समय वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि आखिर सनी देओल ने इस फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा है.

फिल्म को हां कहने में…

दरअसल, सनी देओल बताया कि आखिर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' उस समय बिना सोशल मीडिया और मार्केटिंग सिस्टम के इतनी बड़ी हिट कैसे बन गई. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने इस फिल्म में काम करने का फैसला क्यों किया था. हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, 'मैंने 'गदर' को इसलिए चुना क्योंकि मुझे इसकी कहानी बहुत पसंद आई थी. जब भी कोई कहानी मेरे दिल को छू जाती है, तो मैं उस फिल्म को हां कहने में ज्यादा समय नहीं लगाता. गदर उन्हीं फिल्मों में से एक थी.'

---विज्ञापन---

मैंने कभी कल्पना नहीं…

सनी देओल ने आगे कहा, 'गदर सच में एक पवित्रता की कहानी है. यह एक सरल, सच्ची प्रेम कहानी है जो हर इंसान को छू जाती है, चाहे वह कोई भी हो या कहीं से भी आया हो. मुझे पता था कि लोगों को ये फिल्म पसंद आएगी. लेकिन मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी कि तारा सिंह लोगों के परिवारों का हिस्सा बन जाएगा. ये गाने लोगों की यादों का हिस्सा बन गए हैं. फिल्म की इस कामयाबी का सारा श्रेय इसकी सच्चाई और लोगों के प्यार को जाता है.'