Sunday, 8 September, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss में सलमान खान को मिस कर रहे फैंस, नहीं भाया अनिल कपूर का ‘झक्कास’ स्टाइल?

Bigg Boss Salman khan: जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 आ रहा है, जिसे अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। मगर फैंस सलमान खान को बहुत मिस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके पुराने क्लिप वायरल भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर करते हुए यूजर ने बताया है कि सलमान खान बिग बॉस देखने की असली वजह है।

Bigg Boss salman khan
Bigg Boss salman khan

Bigg Boss Salman khan : बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जियो सिनेमा पर धूम मचा रहा है और घरवालों ने भी शो में जबरदस्त बवाल काटा हुआ है। हर वीकेंड के वार पर झक्कास एक्टर अनिल कपूर उनको डोज देने भी आते हैं और दर्शकों से शो को मिला-जुला रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। मगर इन सबके बावजूद दर्शकों को एक चीज की कमी शो में सबसे ज्यादा खल रही है और वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं। जी हां, सलमान खान बतौर बिग बॉस होस्ट लोगों की पहली पसंद हैं और एक बार फिर इस सीजन में लोग उनकी कमी सबसे ज्यादा महसूस कर रहे हैं।

 बिग बॉस देखने की असली वजह?

बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं और हर वीकेंड के वार पर वो घरवालों को आइना भी दिखाते हैं। मगर लोग सलमान खान को मिस कर रहे हैं और एक्स पर एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने सलमान खान के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बिग बॉस देखने की वजह सलमान खान हैं।’

यह भी पढ़ें: ManForce क्या है? शिवानी का सवाल सुन कृतिका हुई शर्म से पानी-पानी, फिर दे डाला ये जवाब

अनुराग डोभाल पर सलमान की चुटकी

एक्स पर जो वीडियो वायरल हो रही है, वो बिग बॉस सीजन 17 की है, जिसमें भाईजान शो के ही एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल पर चुटली लेते दिखाई दे रहे हैं। भाईजान जिस तरह से शो में यूट्यूबर को रोस्ट कर रहे हैं, उसे दर्शक इस सीजन में सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं। सलमान खान का अपना एक स्टाइल है और जिस तरह से वो हर हफ्ते घरवालों की क्लास लगाते थे, उसे देखने में लोगों को काफी मजा आता था।

सलमान खान का जलवा

सलमान खान पिछले काफी सीजन से बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं और जब से भाईजान ने शो को होस्ट करना शुरू किया है। इस शो की टीआरपी हर सीजन बढ़ती गई है और यही वजह है कि हर सीजन सलमान खान बतौर होस्ट नजर आते हैं। यही वजह है कि अब बिग बॉस को लोग सुपरस्टार के बिना सोच ही नहीं सकते हैं। यही वजह है कि इस सीजन को लोग उतना पसंद नहीं कर रहे हैं और इससे पहले भी बिग बॉस ओटीटी 1 को करण जौहर ने होस्ट किया था। उस सीजन को भी उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी। जितनी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को मिली।

यह भी पढ़ें:सौतेली बेटी संग लंच पर गए अरबाज खान? कार में बिठाती नजर आईं शूरा खान, लोग पूछ रहे सवाल

First published on: Jul 20, 2024 08:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.