आमिर खान एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों से लेकर स्टार्स तक सभी पॉसिटिव रिस्पॉन्स ही देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फिल्म में इमोशनल ड्रामा, दमदार परफॉर्मेंस और नए अंदाज में पेश की गई कहानी ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बना दिया है।

'तारे जमीन पर' की यादें ताजा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर 13 मई को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचानी शुरू कर दी है। फैन्स से लेकर स्टार्स तक इसपर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह फिल्म साल 2007 में आई 'तारे जमीन पर' का अनऑफिशियल सीक्वल मानी जा रही है। लेकिन इसमें एकदम नया प्लॉट और अंदाज नजर आ रहा है। इस बार भी कहानी काफी इमोशनल होने वाली है। आमिर खान एक बार फिर ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं जो सीधे दिल में उतर जाए।  

फैंस ने लुटाया ट्रेलर पर प्यार

ट्रेलर में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी को आमिर का नया लुक भा रहा है, तो कोई नई स्टारकास्ट की तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने ट्रेलर को ‘इमोशनल रोलरकोस्टर’ बताया है।         यह भी पढ़ें:  FIR रद्द कराने हाईकोर्ट गए सोनू निगम, टली सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला?

कब रिलीज होगी फिल्म?

ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'सितारे जमीन पर' 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि ट्रेलर जितनी तारीफें बटोरने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी वही जादू दिखा पाती है या नहीं। यह भी पढ़ें: डेब्यू से पहले ही आलिया भट्ट् ने कैंसल की Cannes 2025 में एंट्री, क्या है वजह?